Khel Now logo
HomeSportsIPL 2024Live Score

क्रिकेट न्यूज

टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले टीम इंडिया की बढ़ी मुश्किलें, कप्तान रोहित शर्मा को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

Published at :May 4, 2024 at 5:35 PM
Modified at :May 4, 2024 at 5:35 PM
Post Featured Image

Neetish Kumar Mishra


Advertisement

रोहित शर्मा ने कोलकाता के खिलाफ पिछले मैच में सिर्फ 11 रन बनाए थे।

आईपीएल 2024 का 51वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया, जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24 रनों के अंतर से जीत हासिल की। केकेआर ने 2012 के बाद पहली बार वानखेड़े स्टेडियम में जीत दर्ज की। मुंबई में केकेआर के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा का इस्तेमाल इंपैक्ट प्लेयर के रूप में किया, जिसको लेकर पीयूष चावला ने मैच समाप्त होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा खुलासा किया।

कोलकाता के खिलाफ मैच से पहले रोहित शर्मा को लगी चोट

दरअसल, पीयूष चावला की मानें तो रोहित शर्मा को उस मुकाबले से ठीक पहले पीठ में हल्की सी अकड़न होने के चलते एहतियात बरतते हुए फील्डिंग करने के लिए नहीं भेजा गया। इसके बाद उन्हें इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में ओपनर के तौर पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजा गया। हालांकि, रोहित उस मुकाबले में कुछ खास कमाल नहीं कर सके और मुंबई इंडियंस को हार झेलनी पड़ी।

केकेआर के खिलाफ 24 रनों से हार झेलने के बाद मुंबई इंडियंस के अनुभवी स्पिनर पीयूष चावला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा: “उन्हें (रोहित शर्मा को) पीठ में हल्की सी अकड़न थी, इसलिए यह (इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में रोहित का इस्तेमाल करना) सिर्फ एक एहतियाती कदम था।”

इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में बल्लेबाजी करने उतरे रोहित शर्मा का प्रदर्शन रहा खराब

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मुंबई इंडियंस के लिए पारी की शुरुआत करने उतरे रोहित शर्मा ने 12 गेंदों में 11 रन बनाए और सुनील नरेन की गेंद पर कैचआउट होकर पवेलियन लौट गए, जिसके चलते 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस को 24 रनों से हार का सामना करना पड़ा। 11 मैचों में यह उनकी आठवीं हार थी, जिसके चलते वे नौवें स्थान पर खिसक गए हैं और उनके प्लेऑफ़ में पहुंचने की संभावनाएँ भी खतरे में पड़ गई है।

गौरतलब हो कि, मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 से ठीक पहले एक बड़ा फैसला लेते हुए रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया और हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान नियुक्त किया। हार्दिक की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने इस सीजन 11 मैचों में सिर्फ 3 मैचों में जीत हासिल की है। अब उन्हें अपना अगला मुकाबला 06 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई में खेलना है, जहां वह किसी भी हाल में जीत हासिल करके अपनी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेंगे।

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Latest News


Advertisement
Advertisement

TRENDING TOPICS

IMPORTANT LINK

  • About Us
  • Home
  • Khel Now TV
  • Sitemap
  • Feed
Khel Icon

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2024 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.