Khel Now logo
HomeSportsIPL 2024Live Score

क्रिकेट न्यूज

मयंक यादव को बीसीसीआई से मिलेगा खास ईनाम! IPL 2024 की पेस सनसनी को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

Published at :May 1, 2024 at 11:44 PM
Modified at :May 1, 2024 at 11:44 PM
Post Featured Image

Neetish Kumar Mishra


Advertisement

मयंक यादव इस सीजन कुछ ही मैचों में सात विकेट निकाल चुके हैं।

आईपीएल (IPL 2024) में शानदार फॉर्म में चल रही लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए एक बुरी खबर आई है। दरअसल, मुंबई इंडियंस के खिलाफ लखनऊ में खेले गए मुकाबले में उनकी टीम के 21 वर्षीय युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव को एक बार फिर से चोटिल होने के चलते मैदान छोड़ना पड़ा। अब यह खबर आ रही है कि वह आईपीएल 2024 के आगे बचे हुए मैचों से बाहर हो सकते हैं।

गौरतलब हो कि, मयंक यादव ने इसी साल पंजाब किंग्स के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया था और शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए थे। इसके बाद उन्होंने अपने अगले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ भी 3 विकेट चटकाए थे। हालांकि, गुजरात टाइटंस के खिलाफ लखनऊ में खेले गए मुकाबले में एक ओवर फेंकने के बाद वह चोटिल हो गए थे, जिसके चलते वह अगले 5 मुकाबले नहीं खेल सके थे। इसके बाद उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ लखनऊ में वापसी की, लेकिन अपने कोटे का चौथा ओवर फेंकने के दौरान चोटिल हो गए और उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा।

पेट की मांशपेशियों में लगी चोट के चलते IPL 2024 से बाहर हो सकते हैं मयंक यादव

लखनऊ में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव पेट की मांसपेशियों में खिंचाव के चलते अपना चौथा ओवर पूरा नहीं कर सके और उस ओवर में मात्र एक गेंद फेंककर मैच से बाहर हो गए। एक ही सीजन में दो बार चोटिल होने के बाद अब मयंक यादव आईपीएल 2024 से बाहर हो सकते हैं, लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स टीम मैनेजमेंट की ओर से अब तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि, आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन से सबको प्रभावित करने के चलते उनके लिए बीसीसीआई की ओर से एक खुशखबरी मिलने की उम्मीद है।

चोटिल मयंक यादव को मिल सकता है बीसीसीआई की ओर से बड़ा ईनाम:

एक रिपोर्ट की मानें तो, बीसीसीआई कथित तौर पर मयंक यादव को आईपीएल 2024 में चोटिल होने के बाद उमरान मलिक, विद्वथ कावेरप्पा, विशाक विजयकुमार, यश दयाल और आकाश दीप के साथ एक फास्ट बॉलिंग कॉन्ट्रैक्ट ऑफर करने की पेशकश करने की तैयारी कर रहा है। इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत मयंक को राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) की खेल विज्ञान और चिकित्सा टीम की देखरेख में रहेंगे। वे उनकी चोट और फिटनेस मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभालेंगे।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को जानकारी देते हुए कहा: “उन्हें (मयंक यादव को) जल्द ही फास्ट बॉलिंग कॉन्ट्रैक्ट सौंपा जाएगा और एक बार जब वह बीसीसीआई के पाथवेज स्ट्रक्चर में आ जाएंगे, तो उनके डेवलपमेंट की व्यवस्थित रूप से निगरानी की जाएगी। राष्ट्रीय चयन समिति और भारतीय टीम प्रबंधन उन्हें धीरे-धीरे प्रोत्साहन देना चाहेंगे और यह सुनिश्चित करना चाहेंगे कि वह (मयंक) चरम फिटनेस बनाए रख सकें।”

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Advertisement
Advertisement

TRENDING TOPICS

IMPORTANT LINK

  • About Us
  • Home
  • Khel Now TV
  • Sitemap
  • Feed
Khel Icon

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2024 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.