Khel Now logo
HomeSportsIPL 2024Live Score
Advertisement

WWE न्यूज

Roman Reigns का भाई करने वाला है ब्लडलाइन में एंट्री? WWE Backlash 2024 में मचेगा धमाल

Published at :May 1, 2024 at 10:47 PM
Modified at :May 1, 2024 at 10:47 PM
Post Featured Image

Neeraj Sharma


रिपोर्ट्स के अनुसार रोमन रेंस के भाई जैकब फाटू बैकलैश में अपना WWE डेब्यू कर सकते हैं।

WWE के आगे बढ़ने में कई परिवारों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इन्हीं में से एक नाम अनोआ’ई परिवार का भी है। रोमन रेंस, द रॉक, द उसोज और रिकिशी जैसे नामी रेसलर्स इसी परिवार से आते हैं। अब खबर सामने आ रही है कि रियल लाइफ ब्लडलाइन फैमिली मेंबर जैकब फाटू WWE Backlash 2024 में डेब्यू कर सकते हैं। जैकब रिश्ते में द रॉक और रोमन रेंस के भाई हैं। उन्हें रिकिशी ने ट्रेनिंग दी है और उन्होंने 2012 में अपना प्रो रेसलिंग डेब्यू किया था।

जैकब फाटू ने अपने करियर के पहले 7 साल इंडिपेंडेंट सर्किट में गुजारे और उसके बाद Major League Wrestling में अपने रियल लाइफ फैमिली मेंबर्स के साथ टीम बनाकर काम किया। वो MLW वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन भी रह चुके हैं और इस टाइटल को 819 दिनों तक अपने पास रखा था। वो MLW के इतिहास में सबसे लंबे समय तक वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन रहने वाले रेसलर भी हैं।

फरवरी 2024 में उनका MLW के साथ 5 साल का कॉन्ट्रैक्ट समाप्त हो गया था और रिकिशी ने खुद उनके फ्री एजेंट बनने की पुष्टि की थी। कुछ हफ्तों पहले PW Insider और Wrestling Observer की रिपोर्ट में बताया गया था कि जैकब ने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है। वहीं पिछले सप्ताह PW Insider ने रिपोर्ट करते हुए बताया कि जैकब फाटू एक हफ्ते के अंदर WWE डेब्यू कर सकते हैं। इस कारण उनके WWE Backlash 2024 में आने की उम्मीद जताई जा रही है।

WWE Backlash 2024 में आ सकते हैं जैकब फाटू?

पिछले सप्ताह SmackDown में द ब्लडलाइन का रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस के साथ ब्रॉल हुआ था, जिसके कारण आगामी पे-पर-व्यू इवेंट के लिए सोलो सिकोआ-टामा टोंगा vs रैंडी ऑर्टन-केविन ओवेंस टैग टीम मैच का ऐलान किया गया है। फैंस उम्मीद करने लगे हैं कि जैकब फाटू इस मैच में दखल देकर अपना WWE डेब्यू कर सकते हैं। उम्मीद है कि जैकब, द ब्लडलाइन को जीतने में मदद कर सकते हैं।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Advertisement
Advertisement

TRENDING TOPICS

IMPORTANT LINK

  • About Us
  • Home
  • Khel Now TV
  • Sitemap
  • Feed
Khel Icon

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2024 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.