Khel Now logo
HomeSportsIPL 2024Live Score

क्रिकेट न्यूज

पांच खिलाड़ी जिन्होंने IPL 2024 में डेब्यू कर अपने प्रदर्शन से मचाया है धमाल

Published at :May 9, 2024 at 7:37 PM
Modified at :May 9, 2024 at 7:38 PM
Post Featured Image

Neetish Kumar Mishra


Advertisement

इस सीजन कई खिलाड़ियों ने डेब्यू किया, लेकिन उनमें से कुछ का प्रदर्शन ही अब तक शानदार रहा है।

दुनिया की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी आधारित टी20 लीग आईपीएल युवा खिलाड़ियों को निखारने एवं उन्हें एक बड़ा मंच प्रदान करने का काम करती है। हर सीजन इस टूर्नामेंट में कई युवा खिलाड़ी डेब्यू करते हैं और अपने शानदार प्रदर्शन से दुनिया भर का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते हैं। आईपीएल (IPL 2024) में भी कई युवा खिलाड़ियों ने अलग-अलग टीमों की ओर से अपना आईपीएल डेब्यू किया है और सभी को काफी प्रभावित किया है।

आईपीएल 2024 का सीजन ट्रेंड सेटर सीजन बन चुका है, जहां हर रोज कई नए रिकॉर्ड बन रहे हैं और कई पुराने रिकॉर्ड टूट भी रहे हैं। इस सीजन कई युवा खिलाड़ियों ने भी अपने प्रदर्शन से अलग-अलग कीर्तिमान स्थापित किए हैं। जहां एक ओर युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव ने अपनी तेज गति से पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कराया तो वहीं जैक फ्रेजर-मैकगर्क ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से सबको प्रभावित किया है। यहां हम आपको उन पांच डेब्यूटेंट खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने आईपीएल (IPL 2024) में अपने प्रदर्शन से सभी को काफी प्रभावित किया है।

इन डेब्यूटेंट खिलाड़ियों ने IPL 2024 में किया है सबसे ज्यादा प्रभावित:

5. जेराल्ड कोट्जिया (मुंबई इंडियंस)

Gerald Coetzee MI IPL 2024
Gerald Coetzee. (Image Source: BCCI)

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज जेराल्ड कोट्जिया ने विश्व कप 2023 में अपने शानदार प्रदर्शन और तेजतर्रार गति से सभी को काफी प्रभावित किया था, जिसके चलते उन्हें मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 के एक्शन में रुपए में खरीदा था। उन्होंने इस सीजन गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद में अपना आईपीएल डेब्यू किया। उन्होंने आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के लिए अब तक 10 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 26.13 की औसत से 13 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनकी इकोनॉमी 10.18 की रही है, जो कि इस सीजन कई हाई-स्कोरिंग मुकाबलों को देखते हुए अच्छा माना जा सकता है।

4. आशुतोष शर्मा (पंजाब किंग्स)

Ashutosh Sharma
Ashutosh Sharma. (Image source: IPL)

युवा भारतीय बल्लेबाज आशुतोष शर्मा ने इस सीजन पंजाब किंग्स की ओर से गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद में अपना आईपीएल डेब्यू किया। उन्होंने अपने डेब्यू मुकाबले में 17 गेंदों पर 31 रन बनाए और अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। आशुतोष ने इस सीजन कई शानदार पारियां खेलकर सबको काफी प्रभावित किया है। उन्होंने इस सीजन 8 मैचों की 6 पारियों में 172.34 की स्ट्राइक रेट से 162 रन बनाए हैं, जिसमें 61 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी शामिल है।

3. विल जैक्स (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)

Will Jacks celebrates his maiden IPL hundred

इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स ने इस सीजन मुंबई इंडियंस के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से मुंबई में अपना आईपीएल डेब्यु किया। हालांकि, पहले मुकाबले में वह 4 गेंदों पर 7 रन बनाकर रन आउट हो गए। हालांकि, अपने अगले ही मुकाबले में उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 32 गेंदों पर 55 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन उस मुकाबले में उनकी टीम को मात्र एक रन से हार का सामना करना पड़ा था।

विल जैक्स ने इस सीजन गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में मात्र 41 गेंदों पर शतक जड़कर अपनी टीम को जीत दिलाई थी। उन्होंने उसे मैच में पांच चौके और 10 छक्के लगाए थे। उस मुकाबले में उन्होंने 31 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और अगली 10 गेंदों पर उन्होंने शतक पूरा कर लिया था। उन्हें अर्धशतक से शतक तक पहुंचने में मात्र 6 मिनट लगे थे।

उस मुकाबले में जैक्स की इस ताबड़तोड़ बल्लेबाजी को देखकर सभी हैरान रह गए थे। इंग्लिश ऑलराउंडर ने इस सीजन आरसीबी के लिए 6 मैचों में 186.32 की स्ट्राइक रेट से 177 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। इसके अलावा, उन्होंने 3 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट भी हासिल किए हैं।

2. मयंक यादव (लखनऊ सुपर जायंट्स)

Mayank Yadav Lucknow Super Giants IPL 2024
Mayank Yadav. (Image Source: BCCI)

दिल्ली के युवा भारतीय तेज गेंदबाज मयंक यादव ने आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से पंजाब किंग्स के खिलाफ लखनऊ में अपना आईपीएल डेब्यू किया। उन्होंने अपने पहले ही मुकाबले में अपनी तेजतर्रार गति एवं शानदार गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया। मयंक ने अपने डेब्यू मैच में 3/27 के शानदार प्रदर्शन के साथ प्लेयर ऑफ द मैच अपने नाम किया। उसी मुकाबले में उन्होंने 24 गेंदों में से 9 गेंदें 150+ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी, जिसमें 156 किमी प्रति घंटे की सबसे तेज गेंद शामिल रही।

मयंक यादव ने अपना दूसरा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेला, जिसमें उन्होंने मात्र 14 रन खर्च करते हुए 3 विकेट चटकाए और एक बार फिर प्लेयर ऑफ द मैच बने। इसी के साथ वह आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए, जिन्होंने अपने शुरुआती दो मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच हासिल किया।

हालांकि, गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपने अगले मुकाबले में वह एक ओवर फेंककर चोटिल हो गए और आगे के कई मैचों में अनुपस्थित रहे। इसके बाद उन्होंने लखनऊ में मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक बार फिर से वापसी की और 3.1 ओवरों में 31 रन खर्च करके एक विकेट हासिल किया। हालांकि, इस मुकाबले में चोटिल होने के बाद से वह अब तक एक भी मुकाबला नहीं खेल सके हैं, लेकिन उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को काफी प्रभावित किया है।

1. जैक फ्रेजर-मैकगर्क (दिल्ली कैपिटल्स)

Jake Fraser-McGurk, Abhishek Porel, Delhi Capitals, DC, IPL 2024

ऑस्ट्रेलिया के 22 वर्षीय युवा ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जैक फ्रेजर-मैकगर्क ने आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ लखनऊ में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से अपना आईपीएल डेब्यू किया। उन्होंने पिछले साल लिस्ट-ए क्रिकेट में मात्र 29 गेंदों पर शतक जड़कर पूरी दुनिया को आश्चर्यचकित कर दिया था। उनके टैलेंट को देखते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें आईपीएल 2024 में दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी के रिप्लेसमेंट के रूप में 20 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था।

मैकगर्क ने इस सीजन अब तक सिर्फ 7 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 235.88 की स्ट्राइक रेट और 26 छक्कों एवं 30 चौकों की मदद से 309 रन बनाए हैं, जिसमें 4 अर्धशतक शामिल हैं। युवा बल्लेबाज ने अपने पहले ही सीजन में 3 मैचों में 20 से कम गेंदों पर अर्धशतक जड़कर इतिहास भी रच दिया है। उनके और ट्रैविस हेड (3 बार) अलावा अन्य कोई भी बल्लेबाज आईपीएल इतिहास में अब तक दो बार से अधिक 20 से कम गेंदों पर अर्धशतक नहीं लगा सका है।

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Latest News


Advertisement
Advertisement

TRENDING TOPICS

IMPORTANT LINK

  • About Us
  • Home
  • Khel Now TV
  • Sitemap
  • Feed
Khel Icon

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2024 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.