Khel Now logo
HomeSportsIPL 2024Live Score

क्रिकेट न्यूज

IPL 2024: DC vs MI के मैच में इन खिलाड़ियों के बीच होगी कड़ी टक्कर

Published at :April 27, 2024 at 12:09 AM
Modified at :April 27, 2024 at 12:09 AM
Post Featured Image

Neetish Kumar Mishra


Advertisement

इन दोनों टीमों के बीच हुई पहली भिड़ंत में मुंबई ने बाजी मारी थी।

आईपीएल (IPL 2024) का 43वां मुकाबला शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस (DC vs MI) के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाने वाला है। इस सीजन ये दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होने जा रही हैं। पिछली बार जब इन दोनों टीमों का आमना सामना हुआ था, तो उस मुकाबले में कुल 440 रन बने थे।

हालांकि, मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए उसे मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने जीत हासिल की थी और अब दिल्ली कैपिटल्स घरेलू सरजमीं पर अपनी पिछली हार का बदला लेना चाहेगी। यदि अंक तालिका पर नजर डालें तो दिल्ली कैपिटल्स को अब तक 9 में से 4 मैचों में जीत हासिल हुई है, जबकि मुंबई इंडियंस को 8 में से सिर्फ 3 ही मुकाबले में जीत मिली है। प्लेऑफ में जगह बनाने की रेस में बने रहने के लिहाज से दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद ही अहम होगा।

DC vs MI के मैच में इन खिलाड़ियों के बीच होगी जंग:

1. रोहित शर्मा बनाम अक्षर पटेल:

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान एवं सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा पिछले कुछ मैचों में बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब नहीं रहे हैं, लेकिन वह इस मुकाबले में बड़ी पारी खेलने के लिए उत्सव होंगे। वह वर्तमान समय में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं।

पिछली बार उन्होंने डीसी के खिलाफ 27 गेंदों में 49 रन बनाए थे। लेकिन आगामी मुकाबले में अक्षर पटेल के खिलाफ उनके प्रदर्शन पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी। क्योंकि अक्षर के खिलाफ उनके आंकड़े बेहद ही खराब हैं। बाएं हाथ के स्पिनर ने आईपीएल में रोहित को 69 गेंदें फेंकी हैं, जिसमें उन्होंने 91.3 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 63 रन बनाए हैं जबकि तीन बार आउट भी हुए हैं।

2. सूर्यकुमार यादव बनाम एनरिक नॉर्किया:

दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्किया दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य तेज गेंदबाज रहे हैं लेकिन वह इस सीजन काफी महंगे साबित हुए हैं। उन्होंने इस सीजन लगभग सभी मैचों में कोई ना कोई एक ओवर ऐसा फेंका है जिसमें उन्होंने 20 से अधिक रन लुटाए हैं। हालांकि मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के खिलाफ उनके आंकड़े काफी अच्छे हैं। सूर्यकुमार ने आईपीएल में नॉर्किया के खिलाफ 15 गेंदें खेली हैं, जिसमें उन्होंने मात्र 18 रन बनाए हैं और दो बार आउट भी हुए हैं।

3. ऋषभ पंत बनाम जसप्रीत बुमराह:

ऋषभ पंत इस सीजन शानदार फार्म में चल रहे हैं। उन्होंने पिछले मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 43 गेंद पर 88 रनों की शानदार पारी खेली थी और अपनी टीम को जीत दिलाई थी। वह इस मुकाबले में भी कुछ ऐसा ही प्रदर्शन करना चाहेंगे। उन्होंने पिछले मुकाबले में अंतिम ओवर में 30 रन जड़ दिए थे, लेकिन मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले में जसप्रीत बुमराह के सामने वह ऐसा कर पाते हैं या नहीं, यह देखने लायक रहेगा। ऋषभ पंत ने आईपीएल में बुमराह के खिलाफ 43 गेंदे फेंकी हैं, जिसमें वह सिर्फ 48 रन बना सके हैं जबकि इस बीच वह 6 बार आउट भी हुए हैं।

4. जेक फ्रेजर-मैकगर्क बनाम गेराल्ड कोएट्जी:

22 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई युवा बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क शीर्ष क्रम में दिल्ली कैपिटल्स के लिए अविश्वसनीय प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने हर मुकाबले में आक्रामक शुरुआत की है, जिसके चलते उनकी टीम को फायदा भी हुआ है। स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देखने लायक रहती है, लेकिन वह मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी की 150+ की रफ्तार वाली गेंदों का कैसे सामना करते हैं, इस पर सबकी नजरें टिकी रहेंगी।

5. ईशान किशन बनाम कुलदीप यादव:

मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन इस सीजन लगभग सभी मुकाबले में अपनी टीम को तेजतर्रार शुरुआत दे रहे हैं, लेकिन वह कई मैचों में बड़ी पारियां खेलने में कामयाब नहीं रहे हैं। यदि वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पावरप्ले में ताबड़तोड़ शुरुआत करते हैं तो निश्चित ही उनकी टीम को काफी फायदा मिलेगा। लेकिन उन्हें कुलदीप यादव से बड़ी चुनौती मिल सकती है, क्योंकि ईशान ने उनके खिलाफ 25 गेंदें खेली हैं, जिसमें उन्होंने 184 की स्ट्राइक रेट से 46 रन बनाए हैं, लेकिन दो बार अपना विकेट भी गंवाया है।

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Advertisement
Advertisement

TRENDING TOPICS

IMPORTANT LINK

  • About Us
  • Home
  • Khel Now TV
  • Sitemap
  • Feed
Khel Icon

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2024 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.